Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2016

सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग

लाखों लोगों के सपने निगल गया !!! ”सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग”! HINDI MOTIVATIONAL BLOG ************************* दोस्तों, फ़िल्म तमाशा देखकर वाकई समझ् में आया हर इंसान के दो रूप होते हैं एक उसका असली रूप जिसको वह अकेला जानता हैं और दूसरा रूप जो वह दुनिया को दिखाने के लिये जीता हैं । पहला रूप बचपन से उत्पन्न होता हैं मतलब पागलपन , किसी की भी परवाह नहीं , कुछ भी कर गुजरने की जिद , नया सीखने का साहस , अदभुत उमंग और जुनून । लेकिन जैसे जैसे बडा हुआ लोगों ने उस बचपन को कुचलना शुरू किया और धीरे- धीरे लोगों ने मेरे ऊपर अपनी सोच को थोपना शुरू किया । और कुछ समय बाद मेरे दूसरे रूप का उदय हुआ जो दूसरे लोगों या दुनिया की सोच के मुताविक हैं और मेरा पहला रूप बचपन वाला कही छुप गया । अब मुझे भी ज़माने ने अपनी दौड़ में शामिल कर लिया । जिसमें मुझे केवल Doctor या Engineer बनना था, अपने आप को भूलकर क्योंकि अब मुझे एक भयानक रोग लग चुका था। क्या कहेंगे लोग् ? हां एक भयानक रोग क्या कहेंगे लोग । मतलब अब मैं कुछ भी करने से पहले क्या कहेंगे लोग सोचने लगा और कई बार तो लोग क्या सोचेंगे...